दूल्हा-दुल्हन बने ऊंट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रिनहाई गांव में एक अनोखी शादी हुई। यह अनोखी शादी ऊंट और ऊंटनी की थी। कल्लो ऊंटनी की शादी गोपाल नाम के ऊंट से की गई। इस अनोखी शादी को देखने के लिए दूर-दूर के गांवों से काफी अधिक संख्या में लोग जुटे। दरअसल कल्लो ऊंटनी के मालिक नरेश रघुवंशी ने उसे अपने बेटी की तरह पाला था। चार साल की कल्लो की शादी दूसरे गांव के लक्ष्मण सिंह के ऊंट गोपाल से हुई। शादी में दूर-दूर के गांवों से आए मेहमानों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई थी। कल्लो के मालिक नरेश रघुवंशी ने शादी के लिए बाकायदा एक हजार कार्ड छापकार शादी का न्योता दिया था। ऊंटनी कल्लो को शादी में उपहार के तौर पर काफी पैसे भी मिले। इस शादी को पीपल के पेड़ के फेरे लेकर संपन्न करवाया गया। नरेश रघुवंशी ने बताया कि अब कल्लो की उम्र चार साल है। जब मैं उसे लेकर आया था, तभी मैंने सोच लिया था कि इसकी शादी पूरे विधि-विधान से करूंगा।