नकदी फसलों को नुकसान

By: Mar 14th, 2017 12:05 am

नौणी   – नौणी व आसपास की आधा दर्जन पंचायतों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की नकदी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च सहित सभी प्रकार की नकदी फसलें  ओलावृष्टि की वजह से प्रभावित हुई है। ओलावृष्टि की वजह से नकदी फसलों के पत्ते झड़ गए हैं तथा छोटे पौधे कई जगह नष्ट भी हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के बाद नौणी का तापमान शून्य डिसे पर पहुंच गया है। सुबह व सायंकाल के दौरान जिला भर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। शीतलहर चलने की वजह से लोग दिन ढलते ही अपने घरों में दुबक  जाते हैं। इसी प्रकार अधिकतम तापमान भी 11 डिसे तक पहुंच गया है, जो कि सामान्य से 1.8 डिसे है।  वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है।  रविवार को दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिसकी वजह से ठंड का प्रकोप बना रहा। हवा चलने की वजह से दिन के समय भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। कई दशक के बाद मार्च माह में इतनी अधिक ठंड पड़ रही है। आमतौर पर होली तक लोग स्वेटर खोल देते हैं, लेकिन इस वर्ष होली का उत्सव भी स्वेटर व जैकेट पहनकर ही मनाना होगा। मौसम ठंडा होने की वजह से गिले रंगों का इस्तेमाल भी इस वर्ष काफी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटे के दौरान सोलन का तापमान शून्य डिसे तक पहुंच गया है। सायंकाल छह बजे के बाद मौसम इतना ठंडा हो जाता है कि घर से बाहर निकलना भी दूभर हो रहा है। तापमान शून्य डिसे पर पहुंचने के कारण जिला के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में फिलहाल सुबह व सायंकाल के दौरान ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। नौणी विश्वविद्यालय कृषि सलाह सेवा इकाई के विभागाध्यक्ष डा. सतीश भारद्धाज का कहना है कि आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर मौसम  साफ रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App