नादौन में प्रवचनों से संगत निहाल

नादौन – महर्षि महेश योगी जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में नादौन पहुंचे महर्षि विद्या मंदिर समूह के अखिल भारतीय अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश महाराज ने कहा कि वेद मानव शरीर का मानचित्र है। वेदों में संपूर्ण शरीर को स्वस्थ्य रखने का विधान है। उन्होंने कहा कि वेद ही पूर्ण ज्ञान है और यह ज्ञान ही संपूर्ण मानवता को आनंद की ओर ले जा सकता है, क्योंकि ज्ञान से आनंद आता है और अज्ञान से क्रोध वैमनस्यता का उदय होता है। गिरीश महाराज ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व भारत की ओर ज्ञान की प्राप्ति के लिए आशावान है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य महेश योगी ने अपने भाभातीत ध्यान योग के बल पर पूरे विश्व में भारतीय ज्ञान का प्रचार किया। विश्व के अनेक राष्ट्राध्यक्षों ने महर्षि को बुलाकर अपने राष्ट्र राष्ट्रीय चेतना की जागृति के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा हम अपनी प्रकृति और दिनचर्या का पालन नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से तनाव व अनेक प्रकार की बीमारियां अपनी जड़े मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा भावातीत ज्ञान के माध्यम से हम चेतना जगाकर समाज में अज्ञानता को दूर कर सकते हैं। इस अवसर पर भवनेश शर्मा, श्रीकांत अगस्थी, मनीष मांगलिक व घनश्याम आदि उपस्थित रहे।