नारी में 51 गज का झंडा

By: Mar 14th, 2017 12:05 am

ऊना —  डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी में होली के उपलक्ष्य पर  रविवार को श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज ने पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों के अलावा अन्य दूसरे क्षेत्रों के लोग भी पहुंचे हुए थे। भारी संख्या में श्रद्धालु पुराना ध्वज उतारते हैं और पूजा-अर्चना करके 51 गज कपड़े से बनाए गए नए ध्वज चढ़ाते हैं। पुष्प वर्षा के बीच ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत फूलों से होली खेली जाती है। आज ध्वजारोहण की पूजा में महाराज श्री सुग्रीवानंद जी के परम शिष्य हेमानंद जी ने विशेष रूप से पूजन किया। आज के दिन लोग औलाद, सुख व समृद्धि तथा स्वास्थ्य की कामना करते हैं और अखंड धूने पर प्रणाम कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम में आश्रम के प्रबंधक बाबू सत्यप्रकाश, शास्त्री तिलक राज, ट्रस्टी एडवोकेट एसडी शर्मा, ठेकेदार सतीश शर्मा, मदन लाल शर्मा, आईजीएमसी. शिमला के प्रिंसीपल डा. अशोक शर्मा, शिमला मंडल के प्रधान अरविंद शर्मा, अमृत लाल भारद्वाज, सेवादार धर्मपाल शर्मा, मास्टर रामपाल, सोमनाथ कौशल, ई. प्रवीण मोदगिल, जेपी शर्मा,  राजेंद्र भारद्वाज, पं. अरुण शर्मा, प्रो. शिव कुमार, आचार्य सुरेंद्र, अंब मंडल के प्रधान एडवोकेट अश्विनी अरोड़ा, आचार्य गुरदास राम शर्मा, अजय, आचार्य कुलदीप सहित भारी संख्या में विद्वान व श्रद्धालु उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App