पकड़नी थी मछली आ गया मगरमच्छ

By: Mar 22nd, 2017 12:04 am

रायगढ़ के कोड़ामुड़ा के तालाब में मछली मारने के दौरान जाल में मगरमच्छ फंस गया। लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। अब उसे जंगल सफारी या कानन पेंडारी भेजने की तैयारी की जा रही है। हुआ यूं कि चपले क्षेत्र के कोड़ामुड़ा गांव में कुछ लोग तालाब में मछली मारने गए थे। जहां मछली मारने के दौरान उन्होंने जैसे जाल फेंका, जाल में मछली तो नहीं फंसी, लेकिन मगरमच्छ फंस गया। पहले तो मछुआरों में हड़कंप मच गया। मगर बाद में उन्होंने मगरमच्छ को पकड़कर बांध दिया। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर ले गए। अब वन विभाग मगरमच्छ को रायपुर जंगल सफारी या कानन पेंडारी बिलासपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। कोड़ामुड़ा गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि बीते आठ माह से मगरमच्छ को लेकर गांव के लोग दहशत में थे। अब ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App