पहेलियां

दो किसान लड़ते जाएं उनकी खेती बढ़ती जाए।

***

दो सुंदर लड़के, दोनों एक रंग के, एक बिछड़ जाए, तो दूसरा काम न आए।

***

 एक गुनी ने यह गुन कीना, हरियल पिंजरे में दे दीना। देखो जादूगर का कमाल, डाले हरा निकले लाल।

***

 भीतर चिलमन बाहर चिलमन, बीच कलेजा धड़के, बामिर खुसरों यूं कहें वह दो-दो अंगुली सरके।

***

 एक कहानी मैं कहूं, तू सुन ले मेरे पूत बिना परों के  उड़ जाऊं, वह बांध गले में सूत।

1.स्वेटर की बुनाई, 2. जूता, 3. पान, 4. कैंची,5 पतंग