मंद पड़े कारोबार में आई जान

पतलीकूहल – मार्च माह में मौसम ने जिस तरह से करवट ली है, उससे  संपूर्ण घाटी में शीत लहर दौड़ आई है। गुरुवार रात करीब नौ बजे पतलीकूहल में भी बर्फ के फाहों का गिरना शुरू हुए, लेकिन कुछ ही देर बाद वर्षा की झड़ी से बर्फ  गिरना बंद हो गई। मनाली व इसके आसपास के क्षेत्र में करीब दो से तीन इंच तक बर्फबारी हुई है। हालांकि मनाली व इसके आसपास के क्षेत्रों में  बर्फबारी कम हुई, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में डेढ़ से दो फुट तक बर्फ पड़ी है। वहीं कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को मौसम का यह मिजाज काफी भा रहा है। मनाली में होटल कारोबारियों के लिए भी मौसम का यह मिजाज उनके कारोबार में चार चांद लगाने में कामयाब हुआ है। घाटी के ऊं चाई वाले क्षेत्र में जहां खूब बर्फबारी हुई है, उससे लोगों को भारी राहत मिली है। मार्च महीने में सेब की  फ्लावरिंग से पहले हुई इस बर्फबारी ने जहां घाटी की  मुख्य नकदी फसल सेब के लिए संजीवनी प्रदान की है, वहीं मौसम का यह मिजाज किसानों की सूखी फसलों को तर कर गया है।   होटलियर व बागबान देवेंद्र नेगी ने का कहना है कि जिस तरह से मौसम के मिजाज ने कुल्लू घाटी का शृंगार कुदरत की सफेद चादर से किया है।