रमेश शर्मा मंडी के प्रभारी नियुक्त

By: Mar 11th, 2017 12:05 am

कुल्लू – भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा को जिला किसान मोर्चा मंडी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश में भाजपा की राजनीति में जिस तरह से रमेश शर्मा का कद बढ़ रहा है उससे कुल्लू भाजपा भी गदगद है। रमेश शर्मा को जब से प्रदेश किसान मोर्चा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है तब से उन्होंने प्रदेश में किसानों व बागबानों के हकों की आवाज को सही ढंग से बुलंद किया है। उसी के चलते अब उन्हें मंडी जिला का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जिस तरह से प्रदेश में भाजपा अपने संगठन को मजबूत कर नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंप रही है, उससे युवा भी काफी खुश नजर आ रहे है। किसान मोर्चा का प्रभारी बनाए जाने पर समर्थकों ने बधाई दी है। उनकी नियुक्ति की पुष्टि किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमन ठाकुर ने की है। रमन ठाकुर ने बताया कि भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री शिशु भाई धर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी से सलाह मशवरा कर रमेश शर्मा की यह ताजपोशी हुई है। अपनी नियुक्ती के बाद रमेश शर्मा ने भी साफ कर दिया है कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह बखूबी निभाएंगे। वहीं, इसके साथ ही वह भाजपा के मिशन 50 प्लस को भी पूरी तरह से सार्थक बनाने की कोशिश करेंगे। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, प्रदेश सचिव जोगिंद्र मेहरा, महामंत्री संजू पंडित, युगल किशोर, उपाध्यक्ष तेजेंद्र कूपर, अविनीश कात्यान, यशपाल, जिला सचिव दिले राम ठाकुर, लोत राम ठाकुर तथा प्रेस सचिव मनोज नेगी ने रमेश शर्मा की ताजपोशी पर हर्ष जताया है। उधर, रमेश शर्मा ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी ताजपोशी के लिए प्रदेश भाजपा हाईकमान का आभार भी जताया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App