लडभड़ोल के खजूर में मिला तेंदुए का शव

लैपर्ड का सिर, पूंछ व चारों टांगे आधी गायब

लडभड़ोल –  तहसील क्षेत्र के खजूर गांव के पास सड़क से करीब 70 फुट नीचे एक तेंदुए (नर) का शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यही नहीं तेंदुए के शव के साथ बरर्बता की गई है। शिकारियों ने तेदुएं से बरर्बता की हदें लांघ दी है। तेंदुए का सिर, चारों आधी टागें व पूंछ गायब है। जानकारी के अनुसार बकरियां चराने गए लोगों की नजर तेंदुए के शव पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन, वन विभाग व पुलिस को दी गई। तेंदुए के शव के अंग किसने गायब किए यह अभी साफ नहीं हो पाया है। ग्रांम पंचायत रोपड़ी कलैहडू के उपप्रधान संजय कुमार ने बताया कि गांव के लोग बकरियां चरा रहे थे कि अचानक बकरियों ने तेंदुए का शव देखा तो बकरियों ने भागना शुरू कर दिया। बकरियां चरा रहे लोगों ने जाकर देखा तो वहां तेंदुए का शव पड़ा था। उपप्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग लडभड़ोल के परिक्षेत्र कार्यालय को दी। वन विभाग के बीओ बीट दलेड पवन कुमार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप अवस्थी, पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाइल्ड लाइफ  प्रोटेक्शन एक्ट-51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पशु चिकित्सक ने पंचनामा कर शव वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। संदीप अवस्थी ने बताया कि लोग तेंदुए की चारों आधी टांगें सिर व पूंछ गायब है। उधर, पशु चिकित्सक अमित करमानी ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह लगता है कि इस तेंदुए को फाही लगाकर मारा गया है फिर शव को यहां फेंका गया है। वन विभाग के आरओ ओम प्रकाश चंदेल ने बताया कि शव को कमेटी बनाकर जला दिया गया है।