लिंगानुपात में डगमगाया हिमाचल
शिमला – राष्ट्रीय स्तर पर महिला लिंगानुपात आमतौर पर बेहतर नहीं रहा है। प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं कही जा सकती। वर्ष 1991 की जनगणना के मुताबिक औसत लिंगानुपात 929 था, लेकिन जो 1981 के मुकाबले सात प्वाइंट कम था, लेकिन 2001 तक महिला लिंगानुपात में सुधार हुआ और छह प्वाइंट बढ़कर 933 हो गया। यह सुधार अगले दशक में भी जारी रहा और 2011 में यह 940 हो गया। राज्य वार लिंगानुपात में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दमन और दीव व लक्षद्वीप में महिला लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। बात हिमाचल की करें तो सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में महिला लिंगानुपात में औसतन 1991 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत 929 से ज्यादा था। हिमाचल में यह 976 था। वर्तमान में प्रदेश की कुल जनसंख्या 2011 की जनगणना के मुताबिक 68 लाख 64 हजार 602 है। इसमें से 34 लाख 81 हजार 873 पुरुष व 33 लाख 82 हजार 729 है। लिंगानुपात 2011 में 972 हो गया, जबकि राष्ट्रीय औसत 943 है। वर्ष 2011 के आंकड़ों के मुताबिक हमीरपुर में सबसे अधिक लिंगानुपात है, जो 1095 है, जबकि लाहुल-स्पीति में सबसे अधिक चाइल्ड रेशो 0-6 आयु वर्ष के 1033 है, जबकि किन्नौर में यह सबसे कम 819 है। ऊना में यह सबसे कम 875 है। इसके चलते ऊना देश के इन दस जिलों में शामिल है, जहां सबसे कम चाइल्ड सेक्स रेशो है। साक्षरता के मामले में हिमाचल में महिलाओं की स्थिति दूसरे राज्यों के मुकाबले बेहतर कही जा सकती है। 2011 तक 74.93 फीसदी तक पहुंच गई।
जिला जनसंख्या पुरुष महिला लिंगानुपात घनत्व साक्षरता पुरुष महिला
बिलासपुर 382056 192827 189229 981 327 85.67 92.39 78.70
चंबा 518844 260848 257996 989 80 73.19 84.19 62.14
हमीरपुर 454293 216742 237551 1096 406 89.01 95.28 83.44
कांगड़ा 1507223 748559 758664 1013 263 86.49 92.55 80.82
किन्नौर 84298 46364 37934 818 13 80.77 88.37 71.34
कुल्लू 437474 224320 213154 950 79 80.14 88.80 71.01
लाहुल 31528 16455 15073 916 2 77.24 86.97 66.50
मंडी 999518 496787 502731 1012 253 82.81 91.51 74.33
शिमला 813384 424486 388898 916 159 84.55 90.73 77.80
सिरमौर 530164 276801 253363 915 188 79.98 86.76 72.55
सोलन 576670 306162 270508 884 298 85.02 91.19 78.02
ऊना 521057 263541 257516 977 338 87.23 92.75 81.67
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App