विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मान

बीबीएन— महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में मेकेनिकल इंजीनियरिंग दिवस व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेकेनिकल इंजीनियरिंग दिवस पर मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तकनीकी गतिविधियों जैसे डिजाइन प्रतियोगिता, मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और इंस्टा वीडियो प्रतियोगिता के साथ-साथ भांगड़ा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण विषय पर एक नुक्कड नाटक का आयोजन भी किया गया। विश्वविद्यालय में महिला स्टाफ हेतु विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डा.) आरके गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का मकसद महिलाओं का सशक्तिकरण व समान अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जीवन की शुरूआत से लेकर अंत तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट इंजार्च सुरेश गुप्ता ने महिलाओं को दिए गए विभिन्न तरह के अधिकारों की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।