व्हीलचेयर संग तैर रही मछली

हमने अब तक इनसानों को ही व्हीलचेयर पर बैठे हुए देखा है। यदि हमें कोई यह बताए कि एक मछली है, जो व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रही है तो हम इस पर विश्वास ही नहीं करेंगे। जी हां, यह बिलकुल सच है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक गोल्ड फिश का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में किसी जानवर के लिए वक्त निकाल बहुत बड़ी बात है। सैन एनटोनियो के एक शख्स ने ऐसी मिसाल पेशकर दुनिया को दिखा दिया कि अगर मन में इच्छा हो तो किसी भी काम के लिए समय निकाला जा सकता है। 19 वर्षीय टेलर डीन ने यू-ट्यूब पर व्हीलचेयर के साथ एक गोल्ड फिल का वीडियो शेयर किया है। वायरल हुए इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। डीन का यह वीडियो उनके दोस्त डेरेक ने भेजा है, जो एक स्थानीय एक्वेरियम की दुकान पर काम करते हैं। डेरेक के पास एक ग्राहक अपनी गोल्ड फिश लेकर आया, जो कि बीमार थी और तैर नहीं पा रही थी। ऐसे में डेरेक से देखा नहीं गया और उसके मन में मछली के लिए दया का भाव जागृत हुआ। उसने मछली के लिए एक ऐसी व्हील चेयर बना डाली। अब यह मछली आसाने से पानी में तैर सकती है।