सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने को छेड़ेंगे अभियान

By: Mar 31st, 2017 12:05 am

करसोग  – खंड सेवादल कांग्रेस की बैठक का आयोजन पुराना सामुदायिक भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सेवादल मुख्य संगठक करसोग मोहन सिंह ने की। इस मौके पर खंड कांग्रेस करसोग अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, पूर्व खंड अध्यक्ष संत राम शर्मा, कर्नल हरीसरन, जिला मुख्य संगठक संत राम धीमान, कांग्रेस नेत्री चमेलू देवी कश्यप आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सेवादल जिला संगठक संत राम धीमान ने बताया कि आगामी माह करसोग में सेवादल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसमें सेवादल कार्यकर्ताओं की भूमिका जनसंपर्क अभियान में अग्रणी तौर पर बनी रहे तथा प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचे। इस बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। संत राम धीमान ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा द्वारा, जो झूठा तथा भ्रामक तथ्य रखते हुए प्रचार किया जा रहा है, उसके बारे में लोगों को बताया जाना सेवादल द्वारा शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, जो अगले महीने करसोग में सेवादल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उसमें लगभग 300 कार्यकर्ता भाग लेंगे व खंड कांग्रेस करसोग अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी ने भी आश्वासन दिया है कि सेवादल के शिविर को सहयोग व मार्गदर्शन दिया जाएगा। पूर्व खंड कांग्रेस अध्यक्ष संत राम शर्मा, वर्तमान जिला सेवादल मुख्य संगठक संत राम धीमान व करसोग सेवादल मुख्य संगठक मोहन सिंह के आपसी तालमेल से अप्रैल महीने में आयोजित होने वाले सेवादल प्रशिक्षण शिविर में सेवादल कार्यकर्ताओं को नया जोश संचार संबंधी अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।  बैठक में कमला वर्मा, जगत राम जगत, अशोक शर्मा, कमल, प्रोमिला आदि कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App