अब निजी क्षेत्र से वन उत्पाद खरीद सकेगा निगम
Apr 19th, 2017 12:01 am
शिमला— राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम को अधिकृत किया है कि निगम निजी क्षेत्र से भी वन उत्पाद खरीद कर सकता है। पिछले वर्ष की तुलना में खरीद की दर पांच फीसदी ज्यादा होगी। इस उत्पाद खरीद के दायरे में देवदार, कायल, फर, स्पू्रस, चील, साल, ओक व अन्य चौड़ी पत्ती युक्त विभिन्न पेड़ों की प्रजातियां शामिल होंगी। वन विभाग की 34 डिवीजन के तहत खरीद के लिए इस बाबत अलग से दरें जारी की गई हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App