रिकांगपिओ भाजपा ने चुनावों को कसी कमर

By: Apr 16th, 2017 12:05 am

रिकांगपिओ— भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजातीय मोर्चा जिला किन्नौर के पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजातीय मोर्चा जिला किन्नौर प्रविंद्र नेगी की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अनुसूचित जनजातीय मोर्चा अध्यक्ष सूरत नेगी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन के साथ अनुसूचित जनजातीय मोर्चा जिला किन्नौर के प्रभारी चंद्रकांता नेगी सहित जिला भाजपा महामंत्री महेश्वर नेगी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान वन बूथ फाइफ अनुसूचित जनजातीय मोर्चा की योजना को सफल बनाने के पश्चात मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने हेतु मंडल पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए। इसी तरह किन्नौर जिला के तीनों मंडलों में विस्तारक नियुक्त किए गए। साथ ही चुनावी वर्ष होने के नाते जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने बारे भी चर्चा हुई। अनुसूचित जनजातीय मोर्चा जिला किन्नौर की इस बैठक में एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री राज पाल नेगी, जिनेंद्र पाल नेगी, देवी सिहं नेगी, मोहिंद्र सिहं नेगी, रूप नारायण नेगी, यष्वंत नेगी, राजेश नेगी, जीता राम नेगी, हक्किम नेगी आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App