वन बूथ-टेन यूथ कार्यक्रम की समीक्षा

By: Apr 17th, 2017 12:05 am

रिकांगपिओ — जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में किन्नौर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की कार्यकारणी की विशेष बैठक जिला भाजयुमो आध्यक्ष सुनिल नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला भाजपा महामंत्री महेश्वर नेगी भी मुख्य  रूप से उपस्थित थे। बैठक में र्स्व प्रथम जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुनिल नेगी ने बैठक में विशेष रूप से उपस्थित हुए जिला भाजपा महामंत्री महेश्वर नेगी का किन्नौरी टोपी पहना कर स्वागत किया। बैठक के दौरान जिला किन्नौर में भाजयुमो द्वारा जारी वन बूथ-टेन यूथ कार्यक्रम की समीक्षा की गई। साथ ही इस अभियान को और सफल बाने हेतु यह भी निर्देश दिए गए कि विस्तारक हर बूथ पर जा कर वन बूथ-टेन यूथ कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। इस कार्य के लिए तीन मंडलों में विस्तार नियुक्त किए गए, जिसमें निचार मंडल के लिए दिपक नेगी जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष किन्नौर, कल्पा मंडल के लिए प्रवीण मोयान जिला महामंत्री भाजयुमो किन्नौर व पूह मंडल के लिए चंद्र पोल जिला महामंत्री भाजयुमो किन्नौर को विस्तारक नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुनिल नेगी ने कार्यकताआें से यह भी आह्वान किया कि प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को आगामी विधान सभा चुनावों में सता से उखाड़ फेंकने के लिए युवा कार्यकर्ता अपना अहम भूमिका निभाएगें। इसी तरह आगामी विधानसभा चुनावों के मध्य नजर युवा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का भी काम करेगी। इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री महेश्वर नेगी ने भी युवा कार्यकताआें को मार्ग दर्षन करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा आगामी विधान सभा चुनावों में प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस बैठक में जिला भाजयुमो महामंत्री प्रवीण मोयान, चंद्र प्रकाश, राजु नेगी, प्रताप लोक्टस, किरण डेरयान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App