अंतिम दर्शनों को उमड़ी भीड़

By: Apr 27th, 2017 12:08 am

newsnewsसोलन —  नेहरू परिवार की बहू शोभा नेहरू को कसौली के लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। हजारों की संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़े। शोभा नेहरू काफी मिलनसार थी, इसलिए कसौली के कई लोगों से उनकी बातचीत होती रहती थी। कसौली में शोभा नेहरू के निधन के बाद वीआईआई मूवमेंट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।  शोक नेहरू की आयु करीब 109 वर्ष थी। प्रत्येक वर्ष वह अकसर गर्मियों के दिनों में समय बीताने के लिए यहां आ जाती थी। दिवाली के दिन वह कसौली में जवानों को अकसर मिठाइयां वितरित किया करती थी। घर कोई भी मिलने के  लिए आए जाए तो वह किसी को मना नहीं करती थी। शोभा नेहरू का प्रयास रहता था कि यदि कोई दुखी व परेशान  व्यक्ति उनसे मिलना आया है तो उसकी समस्या को हल किया जाए। अपने राजनीतिक व निजी संपर्क के माध्यम से वह लोगों की समस्याओं को हमेशा हल करने का प्रयास करती थी। यही वजह है कि कसौली के कई लोग उनके जुड़े हुए थे। शोभा नेहरू की मीठी यादें हमेशा यहां के लोगों के दिलों में रहेंगी। वह स्वभाव से इतनी मिलनसार भी कि कसौली में कोई भी वीआईपी आए तो वह उनसे मिले बगैर नहीं जाता था। स्वास्थ्य कैसा भी हो, वह हमेशा घर पर आए मेहमान  से बात करती थी। शोभा नेहरू साधारण जीवन जीने में विश्वास करती थी। एक सदी की यादों को समेट कर वह बुधवार को कसौली से अलविदा कर गई। कसौली की प्रत्येक आंख उनके लिए नम थी।  शोभा नेहरू जैसा व्यक्तित्व शायद ही अब कसौली के लोगों को देखने को मिले। उनकी याद हमेशा लोगों के दिलों में रहेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App