आखिर पकड़ा गया तेंदुआ

By: Apr 9th, 2017 12:10 am

NEWSदाड़लाघाट— आखिर पकड़ा ही गया आदमखोर तेंदुआ। वन विभाग व स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्राम पंचायत दावटी में गत दिनों गांव फांजी निवासी कमल कुमार पर जानलेवा हमला करने वाला तेंदुआ गत रात्रि को वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गौर रहे कि गत सोमवार को करीब साढ़े सात बजे दाड़लाघाट में वेल्डर का कार्य करने वाला कमल कुमार जब अपने घर फांजी को जा रहा था तो दावटी पंचायत कार्यालय के समीप शिवनगर में घात लगाए तेंदुए ने उस पर आक्रामण कर दिया। कमल ने फुर्ती दिखाते हुए अपने थैले से वेल्डिंग कार्य में काम आने वाले हथौड़े से तेंदुए पर जवाबी आक्रामण कर दिया। तेंदुए व् कमल की इस लड़ाई में जीत कमल की हुई व तेंदुए को जान बचाकर भागना पड़ा, लेकिन कमल कुमार भी इस लड़ाई में बुरी तरह घायल हो गया। जिस पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पिंजरा लगाया गया, जिसमें गत रात्रि वह आदमखोर तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को समीप के चिडि़याघर में सौंपा जाएगा। तेंदुए को पकडे़ जाने पर स्थानीय ग्रामीणों के अलावा साथ लगती पंचायतों के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि ये तेंदुए की तिकड़ी थी, लेकिन दो तेंदुए भाग गए और ये मादा तेंदुआ पिंजरे में बंद हो गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App