आज से करवट बदलेगा मौसम

By: Apr 20th, 2017 12:20 am

हिमाचल प्रदेश में 21-22 को प्रचंड आंधी के साथ ओलावृष्टि के आसार 

newsशिमला — गर्मी से जूझ रहे प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 20 अपै्रल से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम करवट लेगा। इसके चलते 20 अपै्रल से लगातार 25 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों  में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जन  के साथ बारिश होगी , वहीं मध्यम क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किए गया है, जबकि इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात की संभावना है। वहीं, 21 व 22 को प्रचंड आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी मध्यमवर्तीय क्षेत्रों के लिए जारी की गई है।  बुधवार को पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में धूप खिली रही। इसके कारण और तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बीच कहीं से भी बारिश होने की सूचना नहीं है। बुधवार को पिछले 24 घंटां के दौरान दर्ज आंकड़ों के मुताबिक शिमला का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 20 अप्रैल से प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।  वहीं, 21 व 22 को प्रचंड आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है।

ऊना में बरस रही आग

बुधवार को ऊना का तापमान सबसे अधिक रहा। ऊना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसी तरह दूसरे जिलों में भी सूर्य देवता आग बरसा रहे हैं। ऊना के बाद कांगड़ा का तापमान सबसे अधिक रहा। कांगड़ा का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

आज का तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    26.3       18.8

सुंदरनगर  35.6       17.0

भुंतर       34.0       9.0

कल्पा     23.4       9.4

धर्मशाला   32.6       14.0

ऊना       41.6       20.2

नाहन      33.9       22.2

सोलन     33.6       17.4


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App