उखली में ठेका खोलने का विरोध

हमीरपुर – राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 में उखली बाजार से हटाए गए शराब ठेके को पट्टा मार्ग पर खोला जा रहा है। ठेके को बाजार से 100 मीटर दूर उखली गांव के नजदीक खोला जा रहा है। सोमवार को उखली पंचायत उपप्रधान रमन शर्मा की अध्यक्षता में महिला मंडल उखली ने ठेके  के निर्माण कार्य का विरोध जताया। उन्होंने उक्त स्थान पर ठेका न खोलने की जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। ठेके के विरोध में महिला मंडल प्रधान सरोज कुमारी, उपप्रधान तारो देवी, स्वर्णलता, रजनी देवी, कांता देवी, बीना देवी, रीना देवी, जमना कुमारी, पूजा कुमारी, रीता देवी, आशा कुमारी मौजूद रही