कंडा जेल में कैदी की मौत

चेक बाउंस मामले में दो महीने से सजा काट रहा था आरोपी

मंडी, शिमला – शिमला स्थित केंद्रीय जेल कंडा में सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई है। कैदी सूरजमणि मंडी के औट का रहने वाला था और वह चेक बाउंस मामले में कंडा जेल में था। रात को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसको आईजीएमसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनको इस बारे में समय पर सूचित नहीं किया गया। उसे 16 मार्च को ही कंडा जेल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि उन्हें रविवार सुबह छह बजे कंडा जेल से मृत्यु की सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि सूरजमणि की मौत रात 12 बजे ही हो गई थी, लेकिन उनको इसकी सूचना सुबह ही दी। उन्होंने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। सूरजमणि की मौत पर कांग्रेस अध्य्क्ष जगदीश रेडी, विधायक जयराम ठाकुर, पूर्व विधायक पंडित शिवलाल, चेतराम ठाकुर, महामंत्री सराज कांग्रेस टेक सिंह चौहान, बीर सिंह भारद्वाज, सतीश, दिलाराम, मदन लाल, गेवराम, शेर सिंह, हेम सिंह, गुलजारी लाल, शेर सिंह, नुत्तन चौहान, हेमराज ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, प्रधान देवधार, लता देवी, माणी तुलजू देवी, पंजाई चमन लाल, प्रधान बुंगजहलगाड़ महेंद्र राणा सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

नहीं बरती लापरवाही

कंडा जेल के अधीक्षक शेरचंद शर्मा ने कहा है कि जेल प्रशासन की ओर से परिजनों को सूचना देने में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। परिजनों से संपर्क करने की कोशिश जेल कर्मचारी करते रहे और चार बजे के करीब परिजनों से संपर्क कर उनको इसकी सूचना दी गई थी।