कसौली में होगा बड़ी हस्ती का अंतिम संस्कार

By: Apr 26th, 2017 12:20 am

पं नेहरू के भतीजे की पत्नी आज होंगी पंचतत्त्व में विलीन

NEWSकसौली— जवाहर लाल नेहरू के भतीजे बीके नेहरू की पत्नी 109 वर्षीय शोभा नेहरू की तबीयत खराब होने के चलते कसौली में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। गौर हो कि आज तक किसी भी महान हस्ती का कसौली में अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। गौरबतल है कि शोभा नेहरू ने मंगलवार सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। शोभा नेहरू के बीच वाले बेटे आदित्य नेहरू ने बताया कि कुछ दिनों से स्वास्थ्य ढीला चल रहा था। पिछले एक हफ्ते पहले ही शोभा नेहरू कसौली स्थित नेहरू फेयर अपने बंगले में आई थीं, उनकी देखभाल चंडीगढ़ से आई दो नर्सें कर रही थीं। उन्हें खांसी की शिकायत हो गई थी।  उनके निधन से पूरे कसौली में शोक की लहर दौड़ गई है। शोभा नेहरू कसौली में अपने निवास स्थान में नेहरू फेयरव्यू लोअर माल, नियर रोज कॉमन के पास स्थित घर में एक सप्ताह पहले ही आई थीं। देर शाम तक राहुल गांधी और सोनिया गांधी के कसौली पहुंचने की उम्मीद है। शोभा नेहरू का असली नाम मगदोलना फ्र ीडमैन था।  शोभा नेहरू को फौरीश नेहरू के नाम से भी जाना जाता था। वह एक साधारण महिला थी और कई संस्थाओं से जुड़ी रहीं। शोभा सर्दियां शुरू होते ही चंडीगढ़ व गुड़गांव में अपने बेटों के पास चली जाती थीं। अप्रैल माह में वह दोबारा कसौली आती थीं। कसौली स्थित फेयर व्यू कोठी के केयर टेकर संजय ने बताया कि वह 22 वर्षों से नेहरू परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। नेहरू परिवार से साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। शोभा नेहरू खुशमिजाज और मिलनसार स्वभाव की थी। उनकी अंतिम इच्छा कसौली में ही अंतिम सांस लेने की थी ।

किताबें पढ़ने का था शौक

शोभा नेहरू को किताबें पढ़़ने का बहुत शौक था, वह खाली समय कोई न कोई किताब पढ़ती रहती थी, उनकी किताबों में गहन रुचि थी और उन्हें इटालियन और चाइनीज खाना बहुत ज्यादा पसंद था, लेकिन कुछ समय से वह देशी खाने को भी प्राथमिकता देने लग गई थी। शोभा नेहरू साधारण तरीके से जीवन व्यतीत करती थी, हालांकि उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया थी, फि र भी साधारण तरीके से अपना जीवन व्यतीत करती थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App