गौरव होंगे हिमाचल भाजयुमो के प्रभारी

By: Apr 4th, 2017 12:01 am

शिमला —  हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रभारी को बदला गया है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के समय से यहां महेश चौहान को बतौर प्रभारी जिम्मेदारी दी गई थी, जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर युवा मोर्चा की नई टीम बनने के बाद पूनम महाजन को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, जिसके बाद प्रदेश में भी बदलाव हुआ। यहां विशाल चौहान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं, वहीं अब प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी गौरव तिवारी को सौंप दी गई है। गौरव तिवारी मध्य प्रदेश से हैं और संगठन में उनका लंबा अनुभव बताया जाता है। हिमाचल में विधानसभा के चुनाव होने हैं और ऐेसे में यहां भाजपा के युवा संगठन   की भी अहम जिम्मेदारी है। इस लिहाजा से गौरव तिवारी को प्रदेश प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूनम महाजन ने उनके नाम की घोषणा की है। बताया जाता है कि गौरव तिवारी को छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड एवं बिहार जैसे राज्यों के जमीनी हालातों के साथ चुनावी प्रबंधन का लंबा अनुभव है। उधर, गौरव तिवारी ने कहा कि जब पूरा देश कांग्रेस मुक्त भारत हो रहा है, तो हिमाचल भी जल्द कंग्रेस एवं भ्रष्टाचारमुक्त होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App