थ्रैसर की चपेट में आने से महिला की मौत

By: Apr 29th, 2017 4:46 pm

LOGO1पांवटा साहिब— रामपुरघाट में पंखे की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि ट्रैक्टर में पंखा जोड़कर कनक को साफ करते हुए महिला की चुन्नी पंखे में फंस गई, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान बबली देवी पत्नी सुच्चा सिंह निवासी रामपुर घाट के रूप में हुई है। सुच्चा सिंह में बताया कि सुबह आठ बजे के करीब वह ट्रैक्टर में पंखा जोड़कर कनक की सफाई कर रहे थे। अचानक ही बबली देवी की चुन्नी पंखें में फंस गई और उसका सिर पंखे में आ गया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बारे में डा. कमाल पाशा ने बताया कि मृत अवस्था में महिला को अस्पताल लाया गया था। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App