दिल के छेद-वाल्व का इलाज फोर्टिस में

कांगड़ा —  दिल की जटिल बीमारियों का उपचार फोर्टिस में बहुत आसान हो गया है। चाहे दिल की नसों में ब्लॉकेज हो या दिल में छेद या फिर दिल के वाल्व में खराबी की समस्या हो। इन सभी चुनौतीपूर्ण बीमारियों का उपचार फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में सुशिक्षित डाक्टरों के जरिए अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जा रहा है। पहले जहां हृदय की बायपास सर्जरी के लिए लोगों को प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था, जो कि काफी जोखिम भरा होता था और कई बार मरीज बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते थे।  अब ऐसा नहीं है, क्योंकि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा क्षेत्रवासियों के लिए हर सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवा रहा है, जिसमें हृदय संबंधी सभी बीमारियों का उपचार आधुनिक तकनीक एवं अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध है। फोर्टिस कांगड़ा के कार्डियक विभाग में डा. संकेत गर्ग, जिन्हें हृदय रोगों में नौ वर्ष का अनुभव है, जिनमें वह चार वर्ष तक आल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ  मेडिकल साइंस (एम्स) में, जबकि पांच वर्ष तक फोर्टिस एस्कोर्ट नई दिल्ली में बतौर कंसल्टेंट अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। डा. संकेत गर्ग के मार्गदर्शन में उनकी टीम फोर्टिस कांगड़ा में अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रही है। अपने हुनर व विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के बलबुते बुझती उम्मीदों और डूबती सांसों को उखड़ने से बचाने में फोर्टिस कांगड़ा कामयाब की ऊंचाइयों को छू रहा है। फोर्टिस कांगड़ा के हृदय रोग विभाग में बाइपास (बीटिंग हार्ट) सर्जरी, हृदय के वाल्व को रिपेयर करना व वाल्व को बदलना, जन्मजात हृदय रोगों की सर्जरी, पेरीफेरल वेसकुलर डिसआर्डर सर्जरी, दिल के छेद का इलाज, बच्चों में नीलेपन का इलाज, पैरों की नसों का फूलना, पैरों का दर्द एवं पैरों के घाव आदि रोगों में अपनी विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान कर रहा है।