नादौन— बेला में सांप ने डसी महिला

नादौन— ग्राम पंचायत बेला के वार्ड नंबर चार निवासी एक महिला को सांप ने काट लिया। महिला खेतों में काम कर रही थी। पता चलते ही परिजन महिला को नादौन अस्पताल ले आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रैफर कर दिया गया। सलोचना देवी (45) के पति मदन लाल ने बताया कि जब वह खेतों में घास काट रही थी तो अचानक उसे सांप ने काट लिया। जब देखा तो पैरों में एक घाव आ गया था जिससे खून निकल रहा था। सलोचना देवी ने उसी समय वहां एक सांप को भी देखा। इसकी जानकारी घर आकर परिजनों को दी। समय रहते उसका इलाज आरंभ हो जाने से अब उसकी सेहत में सुधार हो रहा है।