पीएम की रैली को जाएंगे पांच हजार

By: Apr 24th, 2017 12:08 am

newsझंडूता —  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 अप्रैल को शिमला में प्रस्तावित रैली के लिए झंडूता मंडल भाजपा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसके मद्देनजर रविवार को मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास की अध्यक्षता में भाजपा के झंडूता कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक रिखीराम कौंडल तथा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। निर्णय लिया गया कि शिमला रैली में झंडूता से पार्टी के कम से कम 5000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए रिखीराम कौंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। तीन वर्षों से भी कम समय में केंद्र सरकार ने अनगिनत उपलब्धियां हासिल की हैं। कई महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की गई हैं, जिनके सकारात्मक तथा उत्साहजनक नतीजे सामने आ रहे हैं। इससे प्रभावित होकर विपक्षी दलों के कई बड़े नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हिमाचल में भी कांग्रेस के कई नेता भाजपा में आने के इच्छुक हैं।श्री कौंडल ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिमला रैली को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता से संपर्क करें, ताकि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानने के साथ ही प्रधानमंत्री के विचार भी सुन सकें। रैली के बाद इन उपलब्धियों को मतदान केंद्र स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि भाजपा द्वारा हिमाचल में निर्धारित किए गए 60 प्लस के लक्ष्य को पार किया जा सके। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेशा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कौंडल, मंडल महासचिव दिनेश चंदेल, सचिव राजेश, कर्म सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, सुमन शर्मा, कोषाध्यक्ष गुरदास, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज चंदेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन कपिल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बलदेव स्याल, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीरबल, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश चंद, कैप्टन महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, सोमदत्त व मदनलाल आदि ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App