प्यास बुझाएगा बुलबुला

प्लास्टिक की बोतल में पानी रखना दुनियाभर में आम है, लेकिन इन बोतलों का पानी पीने के बाद यहां-वहां फेंकने से बड़ी समस्या पैदा होती है। समुद्र में हर साल एक अरब बोतलें फेंकी जाती हैं, जिससे जीवों को जान का खतरा होता है। अब लंदन के एक स्टार्टअप ने ऐसा पदार्थ विकसित किया है, जिसे बुलबुले का आकार देकर इसमें पानी भरा जा सकता है। जब प्यास लगे, आप इसे पी सकते हैं। हां, इस बुलबुले को गटका भी जा सकता है। स्किपिंग रॉक्स लैब ने ऐसा पदार्थ बना लिया है, जिसमें पानी भरा जा सकता है। इसे  ओहो नाम दिया है। समुद्री शैवाल से बनाया ओहो एक बुलबुलेनुमा पानी की बॉल है। इसके आसपास एक स्वतः नष्ट हो सकने और खाने योग्य झिल्ली है। इसे समुद्री शैवाल से बनाया गया है। आप ओहो को खोलकर मुंह में पानी डाल सकते हैं या सीधे इसे खा सकते हैं। इसे पानी पीने के बाद फेंकने पर वार से छह हफ्ते में यह स्वतः नष्ट हो जाएगी, जैसे कोई फल नष्ट होता है। इस लेब ने 2013 में ओहो का प्रोटोटाइप बनाया था। अब इसे वृहद रूप से पेश किया है। इसके लिए लोगों से धन जुटाकर कमर्शियल रूप से पेश किया जा रहा है। उत्पादन के लिए इसकी रिटेल मशीनें भी बनाई जा रही हैं। हालांकि ओहो बुलबुलों का आकार कितना बड़ा होगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है।