बाली का फेसबुक अकाउंट हैक

By: Apr 4th, 2017 12:20 am

परिवहन मंत्री ने कांगड़ा थाने में दर्ज करवाई शिकायत

newsधर्मशाला, कांगड़ा,शिमला — हिमाचल के एक और मंत्री का अकाउंट हैक करने का मामला सामने आया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है। हालांकि बाद में इसको एक्सेस कर लिया गया। इसकी सूचना श्री बाली ने खुद ही फेसबुक पर दी है।  बाली ने कहा है कि……..ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने इस पेज को हैक करके छेड़छाड़ की कोशिश थी। रविवार शाम को आपसे फेसबुक लाइव के माध्यम से किए गए संवाद का वीडियो डिलिट कर दिया गया। अब वीडियो को तो रिकवर नहीं किया जा सकता मगर अच्छी बात यह रही कि वक्त रहते हमने इस पेज का दोबारा एक्सेस हासिल कल लिया। सभी जरूरी सेटिंग्स करके पेज को सिक्योर कर लिया गया है।  हालांकि यह जांच का विषय है कि आखिर यह फेसबुक पेज किसने हैक किया है। अभी तक इसका कोई पता नहीं चल पाया है।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का  फेसबुक अकाउंट भी हैक हो चुका है। घटना बीते जनवरी माह की है।  यही नहीं इसके बाद फरवरी माह में भी ऐसी कोशिश की गई थी। बाद में सुधीर शर्मा के दो फेसबुक अकाउंट   फर्जी तरीके से बनाने का भी मामला सामने आया था। सुधीर शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी और साइबर थाना शिमला में इस बारे में केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है। वहीं, परिवहन मंत्री ने कांगड़ा थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App