भरेड़ी-जाहू में डोर टू डोर मांगे वोट

By: Apr 4th, 2017 12:07 am

newsभोरंज  — उपमंडल भोरंज से भाजपा प्रत्याशी डा. अनिल धीमान के पक्ष में उनकी पत्नी रंजना धीमान ने वोट मांगे। उन्होंने डोर टू डोर प्रचार करते हुए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा सचिव अंजु शर्मा सहित करीब 50 महिलाओं के साथ उन्होंने भरेड़ी, जाहू, नगरोटा, धमरोल, सुलगबान गांवों में जाकर प्रचार किया। रंजना धीमान ने लोगों से प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने लोगों से मोदी लहर को और तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। स्व. आईडी धीमान के आशीर्वाद और भोरंज की जनता केप्रेम से डा. अनिल धीमान रिकार्ड मतों से जीतेंगे। भोरंज में जितना भी विकास हुआ है, भाजपा के शासनकाल में हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य प्रत्याशियों के पास कोई और मुद्दा नहीं है। इस कारण ये लोग परिवारवाद का मुद्दा उछाल रहे हैं जो कि शर्मनाक है। डा. धीमान और भाजपा की यह जीत पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. आईडी धीमान को समर्पित होगी। इस मौके पर मीना देवी, वीना ठाकुर, अमरोह प्रधान मीना आदी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App