भाजपा शहरी इकाई का कुनबा बढ़ा

मनाली —  भाजपा शहरी अध्यक्ष मनोज कुमार ने सर्वसम्मति से शहरी इकाई का विस्तार किया है। मनजीत सिंह गुलहटी, सुरेंद्र सीकरी, आनंद स्वरूप और विवेक सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। रमेश ठाकुर, संजीव कुमार, कपिल ठाकुर और गुरप्रीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेंद्र पाल और लक्ष्मी कांत ठाकुर को महामंत्री का कमान सौंपी गई है। दीनानाथ, महेंद्र ठाकुर, गोपाल शर्मा, आशीष शर्मा, घनश्याम शर्मा, विशाल राणा, राज कुमार और अजय शर्मा को सचिव बनाया गया है। हरिश जसवाल को कोषाध्यक्ष और मनप्रीत सिंह व राजेश कुमार को मीडिया प्रभारी व सुशील ठाकुर को कानूनी सलाहकार बनाया गया है। आकाश अबरोल और सूरज ठाकुर को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। विशेष आमंत्रित सदस्य में गोविंद ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर, प्रवीण फैके, दलीप ठाकुर, चमन कपूर, विशाल ठाकुर, पुष्पा तलवार, सतपाल सत्ती, टेक राम ठाकुर, इोम प्रकाया गोयलू, जय चंद कारदार, रमेश रावल, अजय अबरोल, निहाल चंद ठाकुर, अनिता ठाकुर व पंचायत प्रधान शिव राम ठाकुर को शामिल किया गया है। मनोज ने कहा कि यह कार्यकारिणी मनाली शहर के सभी वरिष्ठ भाजपा के लोगों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि विधायक गोविंद ठाकुर के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिली है।