महिला मंडल को दरियां बांटीं

By: Apr 9th, 2017 12:07 am

NEWSहमीरपुर  – जय जवान, जय किसान सेवा संगठन के संयोजक सीताराम भारद्वाज ने अपने अभियान चले पांव गांव-गांव के तहत टिक्कर राजपूतां पंचायत का दौरा किया। उन्होंने समोह गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समोह गांव के महिला मंडल को दरियां दीं। इसके साथ ही गांव के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया व जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान व उपस्थित ग्रामीणों ने सीताराम का स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनके गांव-गांव जाकर महिला मंडलों और बुजुर्गों को सम्मानित करने के कार्य को ऐतिहासिक बताते हुए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर सीताराम भारद्वाज ने कहा कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कुछ करना चाहते हैं।  पिछले सात साल से समाजसेवा के साथ जुड़ने से हर गांव तक पहुंचने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष या चंद चापलूसों के विकास को नहीं, गरीब उत्थान को वह सात वर्षों से सेवारत हैं। उनका अगला जीवन सेवा करने में और बड़सर के विकास की योजनाओं में ही गुजरेगा। वह हर गांव तक जाकर उनका हाल जानना अपना फर्ज समझते हैं। वह लगभग 270 गांवों में पहुंच चुके हैं। प्रधान महिला मंडल कमला देवी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने सीताराम भारद्वाज के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सुरेश कुमार, बलदेव सिंह, वतन सिंह, राजीव कुमार, करनैल सिंह, देशराज, संजय सिंह, आशा देवी, संतोष कुमारी, भगवंती देवी, सुनीता देवी, सत्या देवी, सुंदरी देवी, ज्ञानो देवी, छज्जू राम व कर्मी देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App