रामू ने टाइगर को कहा ट्रांसजेंडर

By: Apr 13th, 2017 12:04 am

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर किसी न किसी बात को लेकर विवादों से घिरे रहते हैं। बीते दिनों रामू ने टाइगर को महिला कहा था। इसके बाद टाइगर के फैंस ने इस बात को लेकर खासा विरोध दर्ज कराया था। विरोध को देखते हुए रामू को अपने ट्विट्स भी हटाने पड़े थे। अब एक बार फिर आरजीवी विवादों में है। खबर है कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने टाइगर की तुलना विद्युत जामवाल से की। एक के बाद एक ट्विट्स भी किए। रामू ने यह तक कह दिया कि ‘कमांडो स्टार’ का एक पंच टाइगर को ढेर कर सकता है। इसके बाद विद्युत ने रामू से गड़बड़ बात करना शुरू की। आरजीवी ने फोन पर ही टाइगर को गंदी गालियां देना शुरू कर दी। विद्युत ने यह सारी बातें रिकार्ड कर ली। रामू ने टाइगर को ‘महिला’ और ‘ट्रांसजेंडर’ तक कह दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App