रौनी क्राफ्ट बैग पर 50 प्रतिशत छूट

नौणी —  रौनी क्राफ्ट हिमाचल की पहली बैग निर्माता कंपनी है, जो लोगोें को बेहतरीन उत्पाद मुहैया करवा रही है। 50 प्रतिशत विशेष छूट पर ग्राहकों को रौनी क्राफ्ट के सभी उत्पाद मुहैया करवाए जा रहे हैं।  रौनी क्राफ्ट के मालिक सुभाष शर्मा  ने बताया कि  वे सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र के रहने वाले है। सोलन में कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अपना काम शुरू किया। शुरूआती दौर में हालांकि काफी दिक्कतें आई, लेकिन बुलंद हौसलों के दम पर उन्होंने शामती के एक छोटी सी कंपनी स्थापित की है। उन्होंने कुल 26 हिमाचलियों को रोजगार प्रदान किया है। इन कर्मियों में 20 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर बीपीएल परिवार के लोगों को रोजगार देने का प्रयास किया गया है। उनके द्वारा बनाए गए उत्पादन हिमाचल की हिमाचल में काफी अधिक डिमांड है। ग्राहक रौनी क्राफ्ट के सभी उत्पादों को ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। ग्राहकों को  होम डिलिवरी की सुविधा भी मुहैया करवाई है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी उनके उत्पादों की डिमांड आने लगी है। सभी उत्पादों के रेट बेहद कम रखे गए हैं, ताकि गरीब परिवार के बच्चे व लोग भी इन बैग को खरीद सकें। रौनी क्राफ्ट द्वारा बनाए गए उत्पादों की कीमत 300 रुपए से 5000  रुपए तक है। रौनी क्राफ्ट द्वारा स्कूल बैग, आफिस बैग, हैंड बैग, ट्रेकिंग बैग, म्यूजिकल सेट बैग,  कैमरा बैग, लैपटॉप  बैग, ट्रेवलिंग बैग तैयार किए जा रहे हैं।