विवान-आहाना ने जीती ब्लैक बैल्ट

बरठीं —  महज चार साल की उम्र में ही विवान मोढा ने सीतो रियू कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में ब्लैक बैल्ट हासिल कर लोगों को चौंका दिया है।  प्रतियोगिता में विवान की बड़ी बहन आहाना ने आठ साल की उम्र में ब्लैक बैल्ट हासिल की है।  जानकारी के अनुसार दिल्ली के विवान मोढा ने चार साल की छोटी सी उम्र में कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल कर क्षेत्र के लोगों को चकित कर दिया है। बरठीं में सितो रियो कराटे एशोसिएशन द्वारा चलाए गए प्रशिक्षण संस्थान में इन नन्हे बच्चों ने अन्य प्रशिक्षुओं को अपने करतब दिखाकर हरेक को हैरानी में डाल दिया। उनके कराटे कोच राज कुमार राणा ने बताया कि इन नन्हे बच्चों की कराटे में काफी रुचि है तथा उन्होंने कराटे में काफी अच्छा काम किया। इस छोटी सी उम्र में कराटे में ब्लैक बैल्ट हासिल करना किसी अजूबे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि विवान मोढा व आहाना मोढा दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड नई दिल्ली के छात्र हैं। उनके माता-पिता भी दिल्ली में रहते हैं। वह इन नन्हें कराटे खिलाडि़यों को बरठीं में कराटे की कक्षा में लेकर आए हुए थे। उन्होंने कराटे के बरठीं के प्रशिक्षुओं के सामने अपने करतब दिखाकर सभी को मंत्रमुगध कर दिया।