सरकारी कर्मी घोषित किए जाएं आउटसोर्स कर्मचारी

By: Apr 24th, 2017 12:08 am

newsबिलासपुर —  बिलासपुर जिला अस्पताल आउटसोर्स कर्मचारी संघ की बैठक प्रधान सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विशेष रूप से आमंत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य अध्यक्ष राम सिंह ने भी भाग लिया। बैठक में सरकार से मांग की गई कि प्रदेश भर में विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले 20-25 वर्षों से वे निरंतर सरकारी कार्यालयों में कार्य कर रहे हैं। इसलिए उनकी पिछली सारी कार्य अवधि को समायोजित करके उन्हें नियमित कर्मचारी बनाकर वे सभी सुविधाएं व लाभ दिए जाएं जो वर्तमान में कर्मचारी प्राप्त कर रहे हैं।  राम सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों को तुरंत नियमित सरकारी कर्मचारी घोषित करके उनसे न्याय किया जाए। सदस्यों ने बताया कि ठेकेदार अकारण ही उन्हें प्रायः नौकरी से बाहर करने की धमकियां देते रहते हैं, जबकि उन्हें समय पर छुट्टियां न मिल पाने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है और कई बार ठेकेदार उनके जबरदस्ती पैसे काट लेते हैं। राम सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों तथा समस्याओं को प्राथमिकता पर नहीं निपटाया तो वे शीघ्र ही संघर्ष की रूपरेखा तैयार करके प्रदेश व्यापी आंदोलन का बिगुल बजाएंगे जिसका सारा उत्तरदायित्व प्रदेश सरकार पर होगा।

बैठक में इन्होंने भरी हाजिरी

बैठक में राज कुमारी, जितो देवी, नरेश बेबी, सुनीता देवी, बनीता देवी, नीरू देवी, अनिता देवी, सावित्री देवी, आरती देवी, ममता, जयदेई, प्रेमलता देवी, सुभाष कुमार, उमा देवी और पुष्पा देवी आदि ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App