शाह कोई तोप नहीं
धर्मशाला— मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बड़ी तोप नहीं हैं। उनके आने से हिमाचल में कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रदेश की जनता सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विवि के राह में सांसद अनुराग ठाकुर रोड़ा अटका रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार इसे स्थापित करने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी नए चेहरों को भी तरजीह देगी। दूसरी राजधानी धर्मशाला में जल्द ही कुछ कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे। भाजपा जितने भी दावे कर ले चुनावों में कांग्रेस की ही जीत होगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को धर्मशाला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि वह कोई तोप नहीं हैं और उनके आने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाजपा भले ही जीत के दावे करती रही, लेकिन वह हिमाचल की राजनीति को जानते हैं। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि चुनावों में कांग्रेस नए चेहरे भी उतारेगी। भाजपा के लोग जोड़ने नहीं तोड़ने का काम करते हैं। सरकार ने केंद्रीय विवि को धर्मशाला में बनाने की बात कही है, लेकिन भाजपा के लोग विवाद खड़ा कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के सवाल को मुख्यमंत्री ने टाल दिया। उन्होंने कहा कि इसका पता चुनाव के बाद ही चलेगा कि कौन अध्यक्ष बनेगा।
मां चामुंडा की शरण में सीएम वीरभद्र सिंह
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह व पुत्र विक्रमादित्य सिंह के साथ मां चामुंडा की शरण में पहुंचे। इससे पहले उन्होंने परौर स्थित राधा स्वामी सत्संग आयोजन में भी भाग लिया।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App