आनी में कामरेडों की रैली

आनी – आनी मुख्यालय में सीपीआईएम राज्य कमेटी की ओर से स्थानीय कार्यकताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विरोध प्रदर्शन रैली की अगवाई कर रहे जिला परिषद सदस्य एवं युवा कामरेड नेता लोकेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार जनता विरोध नीतियां लागू करके जनता को भारी कष्ट व भारी तकलीफें उठानी पड़ रही हैं। लोकेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में हो रहे किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए किसानों के कर्ज मुफ्त करने का वादा भी किया था, जो कि आज तक पूरा नहीं किया गया। देश में हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसलिए किसानों का कर्ज तुरंत माफ  किया जाए। लोकेंद्र ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में मनरेगा में गडबड़ी चल रही है, गांव के गरीब अनपढ़ मनरेगा मजूदरों की मेहनत की कमाई उन्हें नहीं मिल रही है। ग्राम पंचायतों में दर्जनों मनरेगा मजदूरों का पैसा आज तक नहीं मिल पाया है।  इसके अलावा प्रदेश काग्रेंस सरकार ने जनता से किए वादे  भी पूरे नहीं किए हैं। आनी के पूर्व भाजपा विधायक और वर्तमान विधायक दोनों ही आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास में असफल रहे हैं। सीटू नेता ने सरकार से मांग की है कि आनी में दुग्ध का मूल्य बढ़ाया जाए और पटारना से मिश्ता, चौंराधार से पनेउ के लिए सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, इन सड़कों का जल्द उद्घाटन करके जनता के लिए बस सेवा शुरू की जाए। इस विरोध-प्रदर्शन में प्रताप ठाकुर, लोकेंद्र, पद्म प्रभाकर, हरिंद्र, गीताराम, केहर सिंह, लौंगुराम, मोती राम ठाकुर, भाग चंद, नवल, पप्पू, गुमान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। सीपीआईएम कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार मजदूर विरोधी काम कर  रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !