इंदौरा में 6.50 ग्राम हैरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

इंदौरा, ठाकुरद्वारा — पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामला पुलिस चौकी डमटाल का है। जहां पुलिस ने 6.50 ग्राम नशीले पदार्थ हैरोइन सहित छन्नी वेली की एक औरत को रंगे हाथों धर दबोचा। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस थाना इन्दौरा के अंतर्गत डमटाल पुलिस चौकी के तहत उक्त मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक औरत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सुचना के आधार पर घर मे छापा मारा तो हैरोईन बरामद हुई यह सफलता मिली। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त आरोपी की तलाशी ली और तलाशी लेने पर 6.50 ग्राम हैरोईन पकड़ी गया है। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान दलवीरो पत्नी अजय कुमार निवासी छन्नी वेली बताई है। पुलिस काफी दिनों से इस पर नजर रखे हुए थी, वहीं आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह महिला लंबे समय से कारोबार कर रही है। जिस पर डमटाल पुलिस चौकी हवलदार विनोद कुमार विनय कुमार रजीव वर्मा बुधी सिंह महिला आरक्षी राज कुमारी की पुलिस टीम सहित घर पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस बताए गए औरत को पकडऩे में कामयाब रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी छानबीन जारी है।