प्रिया अनेजा मिस, हरबीर सिंह मिस्टर फेयरवेल

जालंधर — सिटी कालेज ऑफ एजुकेशन में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। यह बीएड और एमएड के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए थी। पार्टी का आरंभ सिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस के चेयरमैन स. चरणजीत सिंह चन्नी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने विशेष रूप से उपस्थित होकर किया। इसके बाद बीएड और एमएड के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस और सोलो सांग प्रस्तुत किया। यहां फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए फैशन परिंदे नाम से प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने रैंप पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रिया अनेजा को मिस फेयरवेल और हरवीर सिंह को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम का अंत काफी भावुक भरा था, जिसमें एक फोटो वीडियो चलाई गई, जिसमें बीएड और एमएड के विद्यार्थियों का कालेज में बिताया समय दिखाया गया। यहां विद्यार्थियों ने हम रहे या न रहे, याद आएंगे ये पल गीत भी गाया। चेयरमैन स. चरणजीत सिंह चन्नी ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !