फर्जी लाइसेंस पर एक साल कैद

By: May 26th, 2017 7:34 pm

newsहमीरपुर  –  फर्जी लाइसेंस बनवाने के दोषी को कोर्ट ने एक साल कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पांच हजार रुपए जुर्माना ठोका गया है। जुर्माना अदा न करने पर दस दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। बड़सर कोर्ट ने शुक्रवार को दोष सिद्ध होने पर यह सजा सुनाई है। व्यक्ति ने किसी अन्य व्यक्ति के प्रमाण पत्र दिखाकर जाली लाइसेंस बनवाया था। फरवरी, 2011 में यह मामला दर्ज किया गया था। करीब छह साल बाद न्यायालय ने दोषी का सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार ईशांत वर्मा न्यायाधीश प्रथम श्रेणी ने शुक्रवार को अपनी अदालत में यह सजा सुनाई है। भीम सिंह निवासी बणी ने अनिल कुमार के प्रमाण पत्र लगाकर लाइसेंस बनवाया था। नियमों के विपरीत लाइसेंस बनवाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने धारा 419, 465, 468 तथा 479 के तहत मामला दर्ज किया था। करीब छह साल बाद कोर्ट ने शुक्रवार को भीम सिंह को दोषी करार दिया है। दोष सिद्ध होने पर उसे एक साल कारावास व पांच हजार जुर्माने क सजा हुई है। मुकदमे की पैरवी सहायक न्यायावादी भारद्वाज ने की है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App