बात से नहीं…लात से सुधरेगा पाकिस्तान

झंडूता —  कश्मीर में आतंकियों  द्वारा सैनिकों के सिर काटने और पत्थरबाजी के बढ़ते मामलों को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का खून उबाले मार रहा है। लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार का आह्वान किया है कि अब पाकिस्तान के साथ वार्ता नहीं, बल्कि आर-पार की लड़ाई की जानी चाहिए। सैनिकों के साथ हो रहे इस अमानवीय व्यवहार को लेकर पूर्व सैनिकों ने भी सरकार से सेना को इस मामले में खुली छूट देने की मांग की है। झंडूता के ज्योरा निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर विपिन चंद शर्मा का कहना है कि अब आर-पार की लड़ाई का समय आ गया है। आतंकवादियों की गोली से मरने से अच्छा है कि आर-पार की लड़ाई से लड़ते हुए अपनी भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हों, तब शहीद के परिवार का सीना और भी चौड़ा हो जाएगा। सरहद पर बार-बार सीजर फायर झेलना पड़ता है, जो बिना वजह सैनिक मारे जा रहे हैं। अब आर-पार लड़ाई का समय आ गया है। विपिन चंद ने बताया कि पाक की सीमा पर आए दिन गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हमारी जल, थल व वायु सेना इसके लिए पूरी तरह सक्षम है। हर रोज ऐसी खबरें सुनने से अब पूर्व सैनिकों का खून खौल रहा है। उन्होंने कहा कि हम भी पाक को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। सैनिकों को सर काटना पाक सेना की कायरपूर्ण हरकत है। भारत को दो सिरों के बदले दो सिर चाहिएं। पाक एक  सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं सुधरेगा। सेना को ऐसी कई और सर्जिकल स्ट्राइक्स करनी होगी ताकि बिगड़ैल पाक आतंक बंद कर दे।

सेना को दी जाए खुली छूट

उन्होंने कहा कि कश्मीर में अलगाववादियों और पत्थरबाजी में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सेना को खुली छूट दी जाए। कुछ ही घंटों में ऐसी घटनाएं बंद हो जाएंगी और अमन और चैन की बहाली का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं

उन्होंने कहा कि कश्मीर की आवाम देश के सैनिकों पर पत्थर बरसा रही है। कश्मीर में देश विरोधी नारे लगाने के साथ ही तिरंगे को जलाकर उसका अपमान किया जा रहा है। कश्मीरी जिस देश का खाते हैं, उसी के खिलाफ साजिशें भी रच रहे हैं।

 पूर्व सैनिक भी जाएंगे सरहद पर

विपिन ने कहा कि देश सेवा के लिए अगर सरकार व सेना को पूर्व सैनिकों की आवश्यकता है तो वे इसके लिए भी तैयार हैं। देश की रक्षा के लिए पूर्व सैनिक किसी भी तरह का बलिदान देने के लिए हमेशा तत्पर हैं।

अब समय है कडे़ कदम उठाने का

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हर बार अपनी सेना और आतंकवादियों के माध्यम से बर्बरतापूर्ण कार्रवाईयों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब समय है पाकिस्तान को उसी की धरती में मार दी जाए। अब समय कड़े कदम उठाने का है।

 सरकार से उम्मीद

भारत सरकार चाहे तो कुछ भी कर सकती है। पिद्दी भर देश हमारी सीमा में घुसकर सैनिकों के सिर कलम कर देता है और हम शांति की अपील करते रह जाते हैं। अब सरकार को आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय दबाव को भूल जाओ, पाकिस्तान को घर में घुसकर मारो। इसके लिए सरकार को फौज को फ्री हैंड दे देना चाहिए। दस दिन में दुनिया के नक्शे से यह आतंकी मुल्ख गायब हो जाएगा

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !