ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर की कार्यकारिणी घोषित

By: May 30th, 2017 12:01 am

शिमला —  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर टीहरा जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी का अनुमोदन कर दिया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर टीहरा कार्यकारिणी में राजिंद्र वर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उपाध्यक्ष वीरेंद्र रांगरा, मनोज ठाकुर, रवि कुमार, मनोज गुप्ता, कर्म चंद, सुभाष चंद राणा को बनाया गया है। विनय शर्मा, सिद्धार्थ वालिया, दीप गुप्ता, मदन कुमार, किशोर चंद  को महासचिव, जसविंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, ज्ञान चंद सयाल, राज कुमार, प्यार चंद, अनिल महाजन को सचिव, बीआर जसवाल को कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों में रजनीत सिंह, मनोहर लाल डोगरा, शक्ति चंद, राकेश कुमार, रमेश चंद, बबीता कुमारी, अशोक कुमार, विद्या सागर, सुबिद्र, जीत सिंह, कंचन कुमारी, सुरेंद्र कुमार, प्रेम दास, सरवन कुमार व बरदूराम शर्मा नियुक्त किए गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में संबंधित जिला से पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख, कांग्रेस से संबंधित जिला परिषद के सदस्य तथा पंचायत समिति के चेयरमैन भी सदस्य होंगे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App