भारत-अफ्रीका तय करेंगे दुनिया का भविष्य

गांधीनगर — केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि भारत और अफ्रीका की जनसंख्या का ढांचा एक जैसा है और दोनों को सामाजिक आर्थिक विकास के मामले में एक ही तरह की चुनौतियों का सामना है, हालांकि दोनो मिल कर दुनिया का भविष्य तय कर सकते हैं। श्री जेटली ने अफ्रीकी विकास बैंक समूह के वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन भारत-अफ्रीका सहयोग विषय पर आयोजित एक सत्र में कहा कि भारत आज एक बडे़ निवेशक के तौर पर उभर रहा है और अफ्रीका के साथ इसकी भागीदारी से बडे मौके बने हैं। भारत और अफ्रीका एक साथ मिल कर दुनिया के भविष्य का स्वरूप तय कर सकते हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !