मैंने कीड़े तक खाए

प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हालीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। वह फिल्म को प्रोमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने वोग मैगजीन के फेमस 73 सवालों वाली सीरीज में पार्ट लिया व सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। प्रियंका ने सभी सवालों के जवाब अपने न्यूयार्क के घर में दिए। भारत के बारे में अमरीकी लोगों के वहम के बारे में प्रियंका ने बताया कि अमरीकी लोगों को लगता है कि सभी भारतीय अरेंज मैरिज ही करते हैं। प्रियंका ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे की ट्रिप के दौरान कीड़े खाए थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !