शिमला में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

शिमला— भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला ने बुधवार को प्रदेश में कांग्रेस सरकार और नगर निगम में वामपंथियों  के खिलाफ  आक्रोश रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। यह रैली सीटीओ से शेरे पंजाब तक निकाली गई। इस रैली की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सूद ने की ।  उनके साथ शिमला के विधायक सुरेश भारद्धाज, प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी महेंद्र धर्माणी, उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल सूद, प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्बाल, डेजी ठाकुर, रतन सिंह पाल, मीडिया सह-प्रभारी शशी दत्त, चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप, रणदीप कंवर और अमर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष संजय सूद ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बुधवार का दिन शिमला शहरी के लिए काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  जिस प्रकार कांग्रेस और वामपंथियों ने मिलकर शिमला नगर निगम चुनाव को स्थगित किया है यह लोकतंत्र की हत्या है और संविधान का खुल्ला उल्लघंन है। शिमला के विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भारद्धाज ने कहा कि अब तो यह स्पष्ट है कि जो सरकार नगर निगम के चुनाव समय पर नहीं करवा पाई वह सरकार निक्कमी है और इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन 1975 के आपातकाल की याद दिलाता है । उस समय भी वामपंथियों ने उनका साथ दिया था और आज भी प्रदेश में वामपंथी भ्रष्ट कांग्रेस का साथ दे रहे हैं ।

रैली में ये रहे मौजूद

इस रैली में विजय परमार, प्रमोद ठाकुर, किरण बावा, ईश्वर रोहाल, रमेश चोजड़, बिहारी लाल, भारती सूद, कमलजीत सिंह, राजेश शारदा, शीतल ब्यास, अनिला कश्यप, कान्ता मिनोचा, प्रतिभा वाली, संजीव ठाकुर, संजीव शर्मा, वृजमोहन शर्मा, अजय शर्मा, रमेश जोशी, प्रीक्षित शर्मा, पारूल शर्मा, गौरव कश्यप, अनिल भारद्धाज, संजीव चौहान, सतपाल पिंटू, राज कुमार विज, विवेक मैहन, वृज सूद, पींकी गोयल, आशुतोष अग्रवाल, नरेश शर्मा, रमन प्ररासर, राज कुमार अग्रवाल, आशा परिहार, ममता गुप्ता, करन नंदा, रजनी सिंह, अनुप वैद , कल्याण धीमान, लक्ष्मी कश्यप, बिटटू पान्ना, बिटटू पिंकी, अजय सरना, राज पाल सिंह, असीम आहलुवालिया, चमन चौहान, विशाल नैहरिया, डीआर गुलेरिया, हितेश शर्मा, सुशील चौहान, गोपाल ठाकुर, अजय पाल, आशा चौहान, सुनील ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, प्रदीप पिंकू, तृप्ता वर्मा, शैलेन्द्र चौहान, सुरेश सूद, प्रवीण ठाकुर, राजू ठाकुर, मदन शर्मा, दिग्विजय भानू, सुरेन्द्र ठाकुर, कपिश चौहान, यशपाल, क्रांति हिमालयन, विजय शर्मा, एलआर कौण्डल, पंकज शिसू, तरूण गुप्ता, भानू शर्मा, पुनीत सूद, प्यारे लाल कंवर, दुर्गा भारद्वाज, सरोज गोयल, बलविंद्र राणा, कल्पना मंजूमदार, जगजीत राजा, सरिता वर्मा, संगीता सूद, शोभा कुठियाला, पूर्णमल और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !