स्टाइलिश बना ये ट्रेंडी बैग

गर्मियों के मौसम में सिर्फ  कपड़े ही नहीं बल्कि अपने सजने-संवरने की चीजों का भी ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि आपकी ज्वेलरी, बैग जूते आदि। इसमें सबसे ज्यादा लोग आपके बैग पर ध्यान देते हैं। आजकल लड़कियां ही नहीं लड़के भी ट्रेंडी बैग का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इस बात से अंजान हैं कि इन दिनों किस तरह के बैग ट्रेंड में हैं तो हम आपको बताते हैं इस समय फैशन ही बहार बने हैं ये बैग…

हर चीज का फैशन बदलता रहता है।  कभी कपड़ों का, तो कभी जूतों का। कोई न कोई चीज फैशन के रंग में रंग जाती है। अगर आप कालेज जाते हैं, तो स्पोर्ट बैग लेकर जा सकते हैं। यह बाजार में कई तरह के मिलते हैं। आप अपनी पसंद के रंग के हिसाब से इसे खरीद सकते हैं। वहीं लड़कियां भी कालेज में कैजुअल या फंकी बैग लेकर जा सकती हैं। हल्के रंग के बैग गर्मियों में अच्छे लगते हैं। आफिस में आप लैदर बैग ले जा सकते हैं। आजकल लड़के और लड़कियों दोनों के लिए ही लैदर के बैग बाजार में मिल जाते हैं, जो आपको ट्रेंडी लुक देते हैं। आजकल क्रॉस बैग का चलन है। कोचिंग जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। लड़कियां अगर किसी पार्टी में जा रही हैं, तो उन्हें छोटा पर्स यानी क्लच पकड़ना चाहिए। अगर आप दो-चार दिन के लिए घूमने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको ट्रॉली लेकर जाने की जरूरत नहीं है। इन दिनों बाजार में ऐसे बैग आ रहे हैं, जिसे आप लेकर जा सकते हैं। यह देखने में ट्रेंडी और स्टाइलिश लगते हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !