हिमाचल में विकास नहीं, भ्रष्टाचार बढ़ रहा: धूमल

By: May 21st, 2017 5:53 pm

LOGO1ऊना— पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि प्रदेश में विकास नहीं, भ्रष्ट्राचार बढ़ रहा है। रविवार को ऊना में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप पड़ा हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत योजनाओं को सिरे चढ़ाने में प्रदेश सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। देश में जहां सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, प्रदेश इसमें भी पिछड़ गया है। केंद्र सरकार ने सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए 137 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। लेकिन प्रदेश में अभी तक एक भी प्रोजेक्ट नहीं लग पाया है। जबकि प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में नयनादेवी विस क्षेत्र के लिए पांच मेगावाट का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया था। लेकिन प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने उसे भी सिरे नहीं चढऩे दिया। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत नेशनल हाईवे के लिए भी अभी तक डीपीआर नहीं बन पाई है। प्रदेश में रैस्ट हाउसों के मरम्मत कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये उड़ाए जा रहे हैं। इससे पहले जिनका मरम्मत कार्य हो चुका है। उन पर फिर से राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए हैं। निजी कंपनियों के नाम पर कार्य आवंटित किए जा रहे हैं। पहले जहां फरीदाबाद, दिल्ली की कंपनियां इसमें शामिल थी। वहीं, हमेशा से जालंधर के नाम से एलर्जी करने वाली कांग्रेस सरकार ने अभी हाल ही में मंडी जिला में शराब की बिक्री का काम जालंधर की किसी कंपनी का दिया है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री के क्षेत्र में अवैध कटान हुआ। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में 480 देवदार के पेड़ काटे गए लेकिन रिपोर्ट में दर्शाया गया कि यहां पर पेड़ नहीं बल्कि झाडिय़ां ही थी। ऊना जिला में वन माफिया द्वारा वन अधिकारियों पर हमला किया गया। देवभूमि हिमाचल को ड्रग माफिया होने की पुष्टि अदालतों में की जा रही है। कालाअंब में बारूद मिला। नाहन में हथियार मिले। सुबाथू में आतंकवादी पोस्टर लगाए। कुल्लू के बंजार में आईएसआई का आतंकवादी पकड़ा गया, जो कि यह दर्शाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की पूरी तरह से ही चरमरा गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App