अंब में टीचर से दुराचार
अंब – अंब थाना के तहत किराए के मकान में रह शिक्षिका से दुराचार का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने अपनी शिकायत थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुराचार का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अध्यापिका अंब उपमंडल के एक स्कूल में कार्यरत है। मूलत: यह अध्यापिका मंडी जिला से संबंधित है। यहां पर वह किराए के मकान में रह रही है। अध्यापिका ने अपने मकान मालिक के बेटे पर दुराचार करने का आरोप लगाया। पीडि़ता सितंबर 2016 से यहां एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर वोकेशनल शिक्षक के पद पर तैनात है। पीडि़ता ने पुलिस को अपने दिए बयान में बताया है कि फरवरी 2017 से वह एक किराए के मकान में रह रही है। बुधवार को प्रतिदिन की भांति मकान मालिकों के साथ बैठ कर खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे मकान के ऊपरी मंजिल में स्थित अपने किराए के कमरे में सो गई, लेकिन गलती कमरा बंद करना भूल गई। गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे जब उसकी नींद खुली तो मकान मालिक का लड़का उसके कमरे में घुस आया था। इस दौरान मकान मालिक के बेटे जबरदस्ती दुराचार किया। यहां तक कि यह बात किसी को बताने पर जान से भी मारने की धमकी दी। लेकिन अध्यापिका ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने पति को दी, जिसके चलते पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। उधर, इस बारे में एसएचओ मोहन रावत ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।