अवाहदेवी-टीहरा सड़क पर पत्थरों की बारिश

By: Jun 29th, 2017 12:05 am

अवाहदेवी —  क्षेत्र की अवाहदेवी-टीहरा सड़क पर मंगलवार रात हुई भारी बारिश से जगह-जगह पहाडि़यों से पत्थर गिर रहे हैं, जिस कारण बुधवार दोपहर तक यातायात प्रभावित रहा। मार्ग बाधित होने से वाहन चालकों व राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं लोक निर्माण विभाग की तरफ  से मलबा हटाने हेतु लेबर भी लगाई गई है।  दूसरी तरफ  जहां पानी की निकासी के लिए बनी नालियां बंद पड़ी हैं  व सीधा पानी खेतों में जा रहा है, जिससे मक्की की फसल बर्बाद हो रही है।  पानी की निकासी सही न होने से व खेतों में सीधा पानी जमा होने से किसानों की 60 फीसदी फसल बर्बाद हो चुकी है। इस समस्या हेतु स्थानीय ग्रामीणों तारा चंद, बंशी लाल,  रूप लाल, कांता देवी, कृष्णा देवी, अमरी देवी, पूजा देवी, राजकुमार, सपना देवी, सुमना देवी, भूप सिंह, निशा देवी, राहुल, राजू, लेखराज, मुंशी राम, विजय कुमार, पप्पी, मनोहर लाल, बलबीर, टेक चंद, कृष्ण चंद आदि ने बताया कि बुधवार सुबह टीहरा सड़क पर वाहन चालकों ने खुद गाड़ी रोक कर पत्थर हटाए, वहीं नालियां बंद होने का कारण उक्त समस्या से पानी का बहाव उनके  घरों व दुकानों में जा रहा है।  लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की उचित निकासी करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस समस्या हेतु कई बार विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, परंतु आज दिन तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।  इस बारे सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग टीहरा शशि पाल धीमान ने कहा कि बारिश के बाद लेबर भेज दी जाती है। अगर ज्यादा समस्या है तो नियमित रूप से जहां-जहां पत्थर व ज्यादा मलबा गिर रहा है, मशीन व टिप्पर की मदद से उठाया जाएगा।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनेंनिःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App